पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे शहरवासी; सामाजिक कार्यकर्त्ता नरेश दुबे ने की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुमार दुबे ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग मे गंगापुर सिटी शहर मे विगत अनेकों माह से चल रही पानी की भीषण समस्या के संबंध मे शिकायत की है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुमार दुबे ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को की गई शिकायत मे बताया है कि गंगापुर सिटी मे जब से चंबल परियोजना से पानी आने लगा है, शहर मे बरसात के समय पानी की भीषण कमी आ जाती है। शहर मे पानी चार दिन मे एक बार, बीस मिनिट ही आता है, वो भी बहुत कम प्रेशर से। अब भी शहर पानी की भीषण आपूर्ति सप्लाई की कमी से जूझ रहा है। जिससे शहर के आम नागरिक महिलाएं व बच्चे बहुत परेशान है। पीने के लिए पानी बाजार से खरीदना पड़ता है। नहाने धोने के लिए टैंकर मंगवाना पडता है। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर शहर मे चल रही नल के पानी की कमी को दूर करवाने का निवेदन किया है व हर साल होने वाली समस्या से निजात दिलवाने की मांग की है।

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now