दैनिक खबर शेखावाटी। गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। आज दिनांक 17.07.2025 को नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का परिणाम जारी किया। जिसमें नगर परिषद् गंगापुर सिटी ने राजस्थान के नगरीय निकायों में से 81 वां स्थान हासिल किया। साथ ही भरतपुर संभाग की सभी नगरीय निकायों में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया l
नगर परिषद् गंगापुर सिटी सभापति शिव रतन अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अच्छी रैंक प्राप्त करने के लिए परिषद् ने भरपूर प्रयास किए थे। जिसका परिणाम हैं कि नगरपरिषद् ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
आयुक्त बृजेन्द्र मीना ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अच्छी रैंक लाने में आमजन का सिटीजन फीडबैक के रूप में सहयोग मिला है, इसके लिए नगर परिषद् गंगापुर सिटी आमजन का आभार व्यक्त करती है। नगरपरिषद् गंगापुर सिटी के स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी सहायक अभियंता तरुण जैन ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में अच्छी रैंक प्राप्त करने के लिए नगर परिषद् गंगापुर सिटी द्वारा कोटा की संवेदक फर्म श्री ए के बालाजी को सर्वेक्षण के दस्तावेज व आई ई सी का कार्य दिया गया था संवेदक ने एक्सपर्ट टीम द्वारा प्रत्येक विभाग में हर कार्य को निपुणता से किया गया था। शहर की रैंकिंग सुधार लाने में संवेदक फर्म का भी महत्वपूर्ण भाग रहा है। इनके द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए कई तरह की आई.ई.सी एक्टिविटीज करवाई गई थी जिसके अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, पंपलेट का वितरण, स्कूलों एवं वार्डो में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया था।
सभापति एवं आयुक्त नगर परिषद गंगापुर सिटी ने दी बधाई
नगर परिषद गंगापुर सिटी सभापति शिवरतन अग्रवाल तथा आयुक्त बृजेन्द्र मीना ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने पर नगरवासियों, नगरपरिषद् कर्मचारियों, सफाईमित्रो एवं नगरपरिषद् की सहयोगी संस्था श्री ए के बालाजी को बधाई दी।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।