राजस्थान संपर्क पोर्टल से भी नही मिल रही आमजन को राहत


समस्या का समाधान किए बिना ही शिकायत को कर दिया जाता है बंद

सवाई माधोपुर 26 अप्रैल।प्रदेश में आमजन की मूलभूत समस्याओं के निचले स्तर पर समाधान नहीं हो पाते इसके लिए प्रदेश की राजधानी में राजस्थान संपर्क पोर्टल स्थापित किया हुआ है जिसका 181 नंबर दिया हुआ है।सरकार के अनुसार कोई भी आमजन अपनी किसी भी समस्या जैसे बिजली ,पानी,सीवरेज ओर भी काई समस्या जिससे आम आदमी प्रभावित है 181 पर कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकता है।खास बात ये है कि इस पोर्टल को स्वयं मुख्यमंत्री भी मॉनिटर करते है,ओर कई आई ए एस ओर आर ए एस अधिकारी भी इसपर पूरी निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं बावजूद इसके पोर्टल पर दर्ज कोई भी परिवाद (समस्या )का निस्तारण तो होता नहीं उसके पहले ही परिवाद देने वाले को ये मेसेज कर शिकायत को बंद कर दिया जाता है कि आपकी समस्या का समाधान कर दिया गया है। वास्तविकता ये है कि परिवादी की समस्या का समाधान होता ही नही है।पोर्टल की इस कार्यप्रणाली का जीता जागता उदाहरण है कि 25अप्रैल को प्रातः 181 पर शिकायत दर्ज कराई गई कि हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर एक शीतला मंदिर क्षेत्र में 10 दिन से नलों में 20, 25मिनट बहुत कम प्रेशर से पानी आ रहा है।इस शिकायत के बाद अगले दिन 26 अप्रैल को पूरे सेक्टर में एक बूंद पानी नही आया,लोग पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकते रहे, वहीं राजस्थान पोर्टल ने शिकायत कर्ता को मेसेज कर सूचित किया कि उनकी समस्या का समाधान कर दिया गया है।ओर परिवाद निस्तारित किया जा रहा है।
आज की इस घटना से अंदाज लगाया जा सकता है कि राजस्थानपोर्टल आमजन के लिए कितना फायदेमंद साबित हो रहा है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now