कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च एवं जन जागृति रैली


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वं स्थापना दिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर व देहात द्वारा कांग्रेस कार्यालय देवी स्टोर चौराहा पर उपनेता प्रतिपक्ष एवं विधायक रामकेश मीना की उपस्थिति में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया।
स्थापना दिवस के मौके पर विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि सन् 1885 में कंाग्रेस की स्थापना की गई थी जिसके प्रथम अध्यक्ष W.C. बनर्जी थे तथा उसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए। कांग्रेस का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। सन-1984 में कांग्रेस को केन्द्र में 404 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और भाजपा की मात्र 2 सीट आई थी। उस समय पर भी कांग्रेस ने कभी भी भाजपा मुक्त का नारा नही दिया। बड़े ही सम्मान के साथ वाजपेयी जी और आडवाणी जी को आदर दिया। भाजपा की यह हरकत अहंकार की पराकाष्ठा है। कांग्रेस भारत की जनता का डीएनए है। 140 वर्ष पुरानी पार्टी देश की लगातार सेवा करती रही है जिसनें सभी तरह के उतार-चढाव देखे हैं। कांग्रेस पार्टी न पहले झुकी थी और न ही आज झुकेगी।
स्थापना दिवस के पश्चात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 3 किमी तक पैदल मार्च निकाला गया जिसमें विधायक रामकेश मीना एवं सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन कांग्रेस कार्यालय देवी स्टोर चौराहा से नारेबाजी करते हुए खारी बाजार, चौपड़ बाजार, बालाजी चौक, कैलाश टाकिज, जामा मस्जिद, फव्वारा चौक होते हुए पंचायत समिति परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, रामधुनी कर पैदल मार्च समाप्त किया।

कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च एवं जन जागृति रैली

गांधी पार्क में विधायक रामकेश मीना ने पैदल मार्च को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अरावली पर्वतमाला को नष्ट करने का कार्य किया जा रहा है। अरावली विश्व की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो प्रि.क्रम्बियन युग की है अर्थात हिमालय से पुरानी पर्वत श्रृंखला है जो गुजरात से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली तक 800 किमी तक फैली हुई है जो थार रेगिस्तान को गंगा के मैदान की ओर बढ़ने से रोकती है। यह भू-जल का मुख्य स्त्रोत है। जो भू-जल स्तर बनाये रखती है। साथ ही मानसून के बादलों को रोककर उत्तर भारत के मैदानों को पानी देती है। अरावली विश्व की सबसे उंची चोटी गुरू शिखर 1722 मीटर जो माउन्टआबू में है। अरावली प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल भी है। जैसे बनास, लूनी, साबरमती, साहिबा इत्यादि नदियों का उद्गम है जिससे करोड़ो जीव-जन्तुओं की प्यास बुझती है। यह उत्तर भारत के पर्यावरण जल संतुलन, वायु गुणवत्ता जिस पर सुप्रीम कोर्ट भी संज्ञान ले चुका है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नई परिभाषा (100 मीटर से ऊंची पहाड़ी ही अरावली श्रृंखला है) से विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई है। अगर यह आदेश लागू होता है तो अरावली का 99 प्रतिशत हिस्सा खनन माफियाओं के हाथ में आ जायेगा और अरावली की हमारी धरोहर समाप्त हो जायेगी। कांग्रेस पार्टी ऐसा किसी भी कीमत पर नही होने देगी चाहे इसके लिए कुछ भी कुर्बानी देनी पड़े।
मनरेगा के विषय पर विधायक ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर भाजपा का असली चेहरा सामने आ चुका है। जिस आरएसएस से 52 वर्षों तक अपने कार्यालय पर तिरंगा झण्डा नही लगाया, सरदार बल्लभभाई पटेल को भी भाजपा कांग्रेस से छीनने की कोशिश करती है परन्तु भाजपा और आरएसएस को यह नही भूलना चाहिए कि गांधीजी की हत्या के बाद सरदार पटेल ने आरएसएस पर बैन लगाया और शर्त पर उन्हें अनुमति दी की अब वह अपने कार्यालय पर देश का तिरंगा झण्डा लगायेगा लेकिन आरएसएस ने 52 वर्षों तक अपने कार्यालय पर तिरंगा झण्डा नही लगाया। वो भाजपा के लोग महात्मा गांधीजी के नाम को इस देश से मिटाना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी व गांधीवादी लोग इनके मंसूबों को कामयाब नही होने देंगे।
आगे विधायक ने कहा कि गंगापुर सिटी जिले की पुर्नबहाली की मांग को बुलन्द किया जायेगा। अन्याय के इस निर्णय का पुरजोर विरोध करते हुए पुनः जिला घोषित करने की मांग को और ज्यादा ताकत के साथ उठाया जायेगा। आने वाले समय में सभी तरह के अंहिसक आन्दोलन, धरना-प्रदर्शन और संघर्ष किया जायेगा। जिला निरस्त होते ही गंगापुर में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढा है। माफिया बेलगाम हो चुके हैं। नौकरशाह केवल सरकार के आदेशों की इबारत पढ़ने में लगे हैं। जनता के एक भी जनप्रतिनिधियों से उनका कोई सम्पर्क नही है। अभी हाल ही में स्मैक के नशे से एक व्यक्ति की मौत का मुद्दा नागरिकों ने उठाया परन्तु नशा माफियाओं के विरूद्ध कोई कार्यवाही नही कर सूचना देने वालों को ही पुलिस द्वारा धमकाया जा रहा है। शहर में सरेआम गोलियां चल रही हैं, हत्याऐं की जा रही हैं, सरकारी सम्पत्तियों को लूटा जा रहा है, माफियाओं द्वारा पुलिस मिलकर अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस बिचौलिया और दलाल की भूमिका में है। थानों में बैठकर अपराधियों के साथ में डरा-धमकाकर समझौता करने पर मजबूर किया जा रहा है।
हालात ये हैं कि आम आदमी जाये तो कहां जाये, लाचार और बेबस है। उच्चाधिकारी हालातों को संभालने के बजाय बेखबर बने हुए हैं। इतनी बढ़ी घटनाओं के बाद भी कलेक्टर-एस.पी. द्वारा कोई सख्त कार्यवाही नही की गई जो प्रशासन की विफलता है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष छोटेलाल व्यास, नवीन खान, पीसीसी सदस्य मुकेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष हिम्मतसिंह, बाबूलाल, जगदीश सैनी, रामजीलाल सैनी, हरदयाल जाटव, लहरी प्रजापत, राकेश मीना, नेतराम बैरवा, वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम रावत, हरगोविन्द कटारिया, हरिकिशन नेता, हुकम जी रीडर, सरपंच गिर्राज मीना, सरपंच प्रतिनिधि कृष्णकान्त, सुरज्ञानी सैनी, भोला, नगरपरिषद के पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी, विकास जैन, वीरेन्द्र अग्रवाल, रविकान्त मिश्रा, कुम्हेर, अभिषेक रणवा, मनीष सांगवान, अब्दुल सत्तार, पुष्पेन्द्र मीनापाड़ा, प्यारेलाल मीना एडवोकेट, गोपाल बैरवा, महिला कंाग्रेस की बीना, पूजा मीना, शिमला बैरवा, मोती बैरवा, सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन, कांग्रेस के अग्रिम संगठन एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, कांग्रेस के प्रकोष्ठों के पदाधिकारी/कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण एवं आम जनता उपस्थित रही।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now