सवाई माधोपुर 27 दिसम्बर। जिला मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायिका श्रीमती इंदिरा मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं अग्रिम संगठनों के जिला अध्यक्ष महिला संगठन अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अरावली पर्वतमाला को लेकर जो सुप्रीम कोर्ट का 100 मीटर के दायरे का जो डिसीजन आया है उसके विरोध स्वरूप रैली का आयोजन किया गया। रैली हम्मीर सर्किल से शुरू होकर हम्मीर ब्रिज से होते हुए रेलवे स्टेशन शर्मा होटल बजरिया सब्जी मंडी जामा मस्जिद पुरानी ट्रक यूनियन गुलाब बाग पहुंचकर रैली का विसर्जन हुआ।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिर्राज गुर्जर ने बताया कि रैली जिला अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा मीणा ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी का आह्वान किया कि अरावली पर्वतमाला हमारे देश और प्रदेश की शान है। इसे किसी भी कीमत पर नष्ट नहीं होने देंगें ना किसी निश्चित कंपनी को हस्तांतरित होने देंगे। केंद्र की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गलत मानसा से जो दस्तावेज पेश किए हैं। उन दस्तावेजों की कमजोरी की वजह से सुप्रीम कोर्ट का जो डिसीजन हुआ है वह अरावली पर्वतमाला एवं उसके आसपास बसे हुए जनता के हित में नहीं है। अरावली से जनता के हित जुड़े हुए हैं। अगर अरावली का अधिक खनन हुआ तो रेगिस्तान का विस्तार आगे तक होगा। रेगिस्तान के विस्तार को अरावली ही एक पर्वतमाला है जो रोकती है पश्चिम की जो हवाएं आती हैं वह पर्वत से ही टकरा करके उनका वेग कमजोर होता है। मानसून के समय में अरावली पर्वतमाला से बादलों के जो टकरा करके बारिश होती है वह बिना अरावली के यह क्षेत्र पहले ही शुष्क है और ज्यादा नुकसान होने वाला है। इसे जनमानस को भुगतना पड़ेगा। इसलिए कांग्रेस पार्टी इस डिसीजन के लिए सरकार से मांग करती है कि वह सुप्रीम कोर्ट में पुनः रिट पिटीशन दायर करें और अरावली को बचाने की ओर आगे बढ़े। कांग्रेस पार्टी इसका पूर्ण जोर तरीके से विरोध करती है।
रैली में कांग्रेस के पीसीसी सचिव लईक अहमद, जिला प्रमुख सुदामा देवी, मलारना डूंगर प्रधान देवपाल मीणा, डॉ0 लुकमान अहमद, विमलचंद महावर, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल जैन, जुगराज चौधरी, राजेश पहाड़िया, संजय गौतम, अजय शर्मा, कुलदीप जैन, पुष्पा सालोदिया, तारा बाई, कमल, रामजीलाल बैरवा, केएम कंवरिया, सुनिल शर्मा, विक्की सिसोदिया, गफूर खान, प्यारेलाल शर्मा, उषा झा, सलमान रंगरेज, इंद्रजीत दुबे, सहित कांग्रेस के अनेक महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे।
सभी लोगों ने गुलाब बाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।