विहिप ने गोवंशों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से किया मांग
प्रयागराज।राजदेव द्विवेदी। सरकार के तमाम दावों के बावजूद आवारा पशुओं की समस्या ज्यौं कि त्यों बनी हुई है। सरकार ने गौ रक्षा और सुरक्षा के लिए गौशालाओं की व्यवस्था की है लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में सैकड़ों की तादात में गोवंश आवारा घूमते हैं। यह गोवंश अक्सर सड़कों पर झुंड बनाकर आते हैं जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। गोवंशों के इस समस्या से किसानों को भी काफी नुकसान हो रहा है क्योंकि इनके कारण उनकी फसलों में तबाही मच रही है। लेकिन जिम्मेदारों ने अपनी आंखें बंद कर रखी है।बता दें कि बीती रात नगर पंचायत शंकरगढ़ लाइन पार अरुण केसरवानी की दुकान के सामने सड़क पर जल रहे अलाव के पास बैठे गोवंश को अज्ञात ट्रक चालक द्वारा कुचल देने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। नगर में गौशाला बंद होने से कड़ाके की ठंड में गोवंश ठिठुर रहे हैं। सरकार द्वारा गोवंशों की सुरक्षा की घोषणा नगर में खोखला साबित हो रही है। जिससे नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। इसके पूर्व में भी पटहट रोड और पुरानी बाजार शंकरगढ़ में ट्रक द्वारा गोवंशों की मौत हो चुकी है।अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के गेट के सामने, जेके सीमेंट प्लांट के गेट के सामने,पीपीजीसीएल के सामने आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है। जबकि दो माह पूर्व जिलाधिकारी प्रयागराज ने नगर में भारी वाहनों पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध लगा दिया था। बावजूद इसके नगर में भारी वाहनों का धड़ल्ले से आवागमन चल रहा है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शंकरगढ़ प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने थाना प्रभारी शंकरगढ़ से लिखित अपील करते हुए मांग किया है कि इस तरह के भारी वाहनों को चिन्हित कर के उन पर तत्काल कार्यवाही करें जिससे गोवंशों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।