डीग।अमरदीप सेन। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुबोध पाराशर का डीग के गांव अऊ में ब्राह्मण समाज सहित गाँव की समस्त सरदारी द्वारा माला, दुपट्टा व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया ! वहीं इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण शर्मा, अभिवक्ता पुष्कर राज शर्मा, करतार सिंह, बृजबिहारी, रोहित शर्मा, सुनील शुक्ला, महेन्द्र सिंह, ललित तिवारी, डीग ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमेश लवानिया सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे ! इस दौरान नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुबोध पाराशर कहा कि नागरिकों को कानून की सही जानकारी होना अति आवश्यक है वहीं इसके अभाव में आमजन भ्रमित होता रहता है उन्होंने बताया कि कानून की सही जानकारी लोगों को सही मार्गदर्शन प्रदान करती है ! इस दौरान गांव के पूर्व सरपंच बालमुकुंद शर्मा, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक चंद्रभान शर्मा, पूर्व उप सरपंच पंकज शर्मा, अधिवक्ता कुशल कुमार शर्मा, अखयराम तिवारी, शिव चरण बालोठिया, मुन्नीलाल शर्मा, पप्पी पंडित, बृजेश तिवारी, और कमल पाठक सहित ग्रामीण मौजूद रहे !
