गौ सेवा दिवस पर गौशालाओं में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, चिकित्सा शिविरों में सैंकड़ों गोवंश का हुआ उपचार


कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के जन्मदिवस पर पशुपालन विभाग की पहल: बांझपन निवारण और विभागीय योजनाओं पर हुई विशेष गोष्ठी

डीग। राजस्थान सरकार के पशुपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत के जन्मदिवस के सुअवसर पर गुरुवार को डीग जिले में ‘गौ सेवा दिवस’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान जिले की विभिन्न गौशालाओं में विशेष चिकित्सा शिविर और गोष्ठियों का आयोजन कर पशुपालकों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क उपचार: पशुपालन विभाग की उपनिदेशक डॉ. भावना यादव ने बताया कि जिले की समस्त गौशालाओं में निशुल्क पशु चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर लगाए गए। इन शिविरों में गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गई।

  • जडखौर गौशाला: डॉ. नटवर सिंह एवं डॉ. बलवीर सिंह ने सेवाएं दीं।

  • देवी मंदिर गौशाला: डॉ. महेश कुमार मुद्गल द्वारा उपचार किया गया।

  • भोजन थाली व बादीपुर: डॉ. नीरज गुप्ता ने मोर्चा संभाला।

  • पूछंरी व श्याम ढाक: डॉ. लेखपाल ने पशुओं की जांच की।

  • तेस्की गौशाला (सीकरी): डॉ. योगेश गुप्ता ने पशुपालकों को परामर्श दिया।

योजनाओं की दी जानकारी: गोष्ठी के दौरान विभागीय अधिकारियों ने पशुपालकों को मंगला पशु बीमा योजना और सेक्स सॉर्टेड सीमन (Sex Sorted Semen) के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उपनिदेशक ने बताया कि सरकार का लक्ष्य गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्नत नस्ल के गोवंश को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now