वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मानंद दाढी वाले की पत्नी शकुंतला देवी का निधन, नगर कस्बे में शोक की लहर

समाजसेवी दाढीवाला की पत्नी के अंतिम संस्कार में उमड़ी कस्बे की भीड़

नगर (डीग): वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी ब्रह्मानंद दाढी वाले की धर्मपत्नी श्रीमती शकुंतला देवी (81 वर्ष) का लंबी आयु पूर्ण करने के उपरांत निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना से नगर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

श्रीमती शकुंतला देवी के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। नदबई रोड स्थित भूमिया श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद घड़ी में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सभी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now