डीग कॉलेज में छात्रवृत्ति बायोमेट्रिक मशीन चालू कराने की मांग, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन


बायोमेट्रिक मशीन खराब होने से छात्रवृत्ति आवेदन अटकने का आरोप, सात दिन में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी।

डीग। एनएसयूआई छात्र संगठन ने शनिवार को मा. आ. राजकीय महाविद्यालय, डीग के प्राचार्य दिलीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर छात्रवृत्ति बायोमेट्रिक मशीन को शीघ्र चालू कराने की मांग की। संगठन का आरोप है कि लंबे समय से मशीन खराब होने के कारण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एनएसयूआई के जिला प्रवक्ता अंकित कोली ने बताया कि इस संबंध में कई बार कॉलेज प्रशासन को मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक बायोमेट्रिक मशीन को ठीक नहीं कराया गया है। इससे अनेक विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों में ऑब्जेक्शन लग रहे हैं और उन्हें समय पर छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विद्यार्थियों को हो रही परेशानी

छात्र नेताओं का कहना है कि बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आवेदन लंबित हैं। उन्होंने मांग की कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए मशीन को तत्काल चालू कराया जाए, ताकि छात्रवृत्ति प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।

सात दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन

एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा, जिला प्रवक्ता अंकित फौजदार, मनीष कोली सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *