पूर्व शिष्य के सभासद निर्वाचित होने पर गुरु ने किया सम्मान, चन्द्रशेखर ने नशामुक्त समाज और वार्ड विकास का संकल्प लिया
डीग। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष (माध्यमिक शिक्षा) एवं किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग में पदस्थापित गणित के वरिष्ठ अध्यापक सुनील गुप्ता ने अपने पूर्व शिष्य एवं वार्ड 32 से निर्वाचित सभासद चन्द्रशेखर सिंह का उनके निज निवास पर भव्य सम्मान किया।
सुनील गुप्ता ने चन्द्रशेखर सिंह को साफा, दुपट्टा, माला एवं भगवान श्रीराम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके परिजन पिता नारायण सिंह, चाचा लक्ष्मण ठेकेदार, भाई हरिओम सचिव एवं योगेश अध्यापक को भी साफा, दुपट्टा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
मेधावी और शांत स्वभाव के विद्यार्थी रहे चन्द्रशेखर
वरिष्ठ अध्यापक सुनील गुप्ता ने बताया कि चन्द्रशेखर बचपन से ही मेधावी, उच्च चरित्रवान, शांत स्वभाव और प्रतिभाशाली विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर के परिवार में शुरुआत से ही शिक्षा और चरित्र पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है।
वार्ड की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की बात
सम्मान समारोह के दौरान सभासद चन्द्रशेखर सिंह ने अपने वार्ड की समुचित सफाई, विद्युत व्यवस्था और जल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
उन्होंने अपने गुरु सुनील गुप्ता एवं मुकेश राजपूत के समक्ष संकल्प व्यक्त किया कि वह जीवन में कभी भी नशीली वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने समाज से इस दुष्प्रवृत्ति को जड़ से समाप्त करने और हमेशा चरित्रवान बने रहने का संकल्प लिया।
कविता प्रस्तुति ने भावविभोर किया
कार्यक्रम में ममता अग्रवाल, बृजकिशोर गुप्ता, सरला गर्ग, रत्नेश बंसल, नीरज, मोक्ष, मोहित, मयंक, आयुष एवं केदार सिंह, निदेशक श्रीराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुकेश राजपूत, निदेशक पुष्पांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीग तथा कवि जगत पाराशर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर कवि जगत पाराशर ने भावविभोर करने वाली कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन मुकेश राजपूत ने किया। अंत में लक्ष्मण ठेकेदार राज मिस्त्री ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।