शिवाड़ 21 जुलाई। कस्बे के घुश्मेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में श्रावण के दूसरे सोमवार व्रत पर भक्ति एवं श्रद्धालुओं का ज्वार चरम पर रहा। हजारों की संख्या में सोम व्रत पर महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।
मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह से ही ग्रामीण महिलाएं पुरुष ट्रैक्टर ट्रॉली मोटरसाइकिल अपने निजी वाहनों रेल गाड़ियों रोडवेज बसों द्वारा आने का सिलसिला जारी हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। क्षेत्रीय ग्रामीण महिलाएं रंग बिरंगी राजस्थानी वेशभूषा में झुंडों के साथ भोले बाबा के जयकारों एवं मांगलिक गीत गाते हुए मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रही थी मंदिर परिसर में भक्तों के हर-हर महादेव बम बम भोले ओम नमः शिवाय महामृत्युंजय पूजा पाठ रूद्र पाठ के साथ मंदिर में स्थापित शिवलिंगों का भक्ता जलाभिषेक हुआ अभिषेक भांग धतूरा प्रसाद चढ़कर आरती करते नजर आ रहे थे। वहीं ग्यारस होने के कारण और सोमवार व्रत के कारण बाबा खाटू श्याम मंदिर में भी भारी भीड़ रही।
मंदिर ट्रस्ट प्रचार प्रचार मंत्री शंभू दयाल मिश्रा ने बताया कि 351 पैदल कांवड़ियों ने निवाई कुंडो से पवित्र जल कावड़ में लाकर के घुश्मेश्वर भोले बाबा का जलाभिषेक किया। रात भर मंदिर कालरा भवन में भजन संध्या का आनंद लिया इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा शंभू दयाल मिश्रा लोकेंद्र सिंह भंवरलाल महावर राम राय चौधरी सत्यनारायण मिश्रा सहित अनेक सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।