बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब नहीं रहे। उन्होंने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र 12 नवंबर को ही अस्पताल से घर लौटे थे। हीमैन की मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर है।
89 साल के धर्मेंद्र ने दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 89 साल के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली।
300 से अधिक फिल्मों में किया था काम
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के साहनेवाल गांव में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाया है। धर्मेंद्र ने 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से डेब्यू किया और 1960 के दशक में पॉपुलर हो गए।
हालांकि ‘आई मिलन की बेला’, ‘फूल और पत्थर और ‘आए दिन बहार के’ ने धर्मेंद्र को रातोंरात पॉपुलैरिटी दिलाई। जिसके बाद उन्हें हीमैन का दर्जा दिया गया। उनकी फिल्में शोले से लेकर यमला पगला दीवाना तक सभी फिल्में फैंस की फेवरेट रही हैं।
शोले से ड्रीम गर्ल तक…धर्मेंद्र की यादगार फिल्में
धर्मेंद्र ने शोले, धर्मवीर, चुपके चुपके, मेरा गांव मेरा देश और ड्रीम गर्ल जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं। हाल ही में वो शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे।
उनके निधन की खबर से फिल्म जगत के साथ ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। राजस्थान में भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। धर्मेंद्र का राजस्थान से विशेष जुड़ाव रहा है। धर्मेंद्र वर्ष 2004 से 2009 तक बीकानेर से सांसद रहे थे।
बीकानेर से जीते थे चुनाव
साल 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बीकानेर सीट से धर्मेन्द्र को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर डूडी को 57 हजार 175 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। दिलचस्प बात यह रही कि धर्मेंद्र को बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों से इतनी बढ़त मिली कि वे समग्र रूप से विजयी हो गए, जबकि शेष सीटों पर वे पीछे रहे थे।
धर्मेंद्र – जड़ों से जुड़ा रहा राजस्थान
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले में हुआ था, लेकिन उनका पारिवारिक मूल राजस्थान के झुंझुनूं जिले से जुड़ा बताया जाता है। बाद में उनका परिवार पंजाब में बस गया। धर्मेंद्र अक्सर कहा करते थे कि उन्हें राजस्थान की मिट्टी, लोग और संस्कृति बेहद प्रिय हैं।
राजस्थान में हुई कई फिल्मों की शूटिंग
धर्मेंद्र की कई लोकप्रिय फिल्मों की शूटिंग राजस्थान में हुई थी। इनमें शोले के कुछ दृश्य जोधपुर के पास फिल्माए गए थे। जयपुर और जोधपुर के किलों में धरम वीर की शूटिंग हुई थी। इसके अलावा बागी, लोहा और फूल और पत्थर जैसी फिल्मों के कई दृश्य भी राजस्थान की लोकेशन पर फिल्माए गए थे।
प्रदेश में मिले सम्मान
धर्मेंद्र को राजस्थान में फिल्म और संस्कृति से जुड़े कई सम्मानों से नवाजा गया था। उन्हें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किया गया था। उनके निधन से भारतीय सिनेमा ने एक सशक्त और सादगी भरे कलाकार को खो दिया है, जिनकी अदाकारी और व्यक्तित्व दोनों ने लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.