जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री देवेंद्र दीक्षित ने जिला कारागृह का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं


सवाई माधोपुर। माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा डी.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 2808/2012 के आदेश में पारित निर्देशों की अनुपालना में जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री देवेंद्र दीक्षित द्वारा गुरुवार को जिला कारागृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया गया ।

दौराने निरीक्षण जेलर बिहारीलाल से टॉयलेट, बाथरूम की साफ-सफाई एवं उनमें पानी की उचित सप्लाई, कचरा उठाने की व्यवस्था, बंदियो के लिए पृथक से रसोईघर, रोटी बनाने के लिए पर्याप्त व्यक्ति एवं बर्तन की उपलब्धता, बंदियों को कुक के रूप में प्रशिक्षण, वाटर फिल्टर यूनिट की सुविधा, डॉक्टर की नियमित विजिट, एंबुलेंस की सुविधा, बंदियों के लिए समाचार पत्र-पत्रिकाओं, उपन्यास, योग एवं मीडिएशन क्लासेज, कंप्यूटर एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण, बैरकों में बंदियों की क्षमता, बंदियों के परिजनों से मिलने के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था, बंदियों के सामान रखने हेतु लॉकर की सुविधा, बंदियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा, सीसीटीवी कैमरों और नेटवर्क जैमर की सुविधा, कारागृह में नए कर्मचारियों की भर्ती, जेल स्टाफ की परेशानियों की निवारण के लिए कमेटी, जेल मैनुअल के अनुसार बंदियों को नाश्ते, भोजन, पेयजल व मिठाई की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली गई ।
साथ ही बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया, बंदियों द्वारा उनको मिल रही सुविधाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की गई परंतु टॉयलेट, बाथरूम आदि गंदे पाए जाने पर उनकी नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने एवं खराब पड़े ई प्रिजन कियोस्क को अविलम्ब ठीक करवाने के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए।
दौराने निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौतम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष सिंह आढ़ा, डिप्टी एलएडीसी वीरेंद्र कुमार वर्मा, असिस्टेंट एलएडीसी अक्षय राजावत, डॉक्टर मनोज गर्ग एवं पीएलवी मगनलाल मीना उपस्थित रहे ।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now