जिला कलेक्टर ने डीग सीएचसी का किया औचक निरीक्षण


सफाई व्यवस्था, चिकित्सा योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

डीग, 04 अगस्त। जिला कलेक्टर उत्सव कौशल सोमवार को डीग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी की ओपीडी की गहन जांच कर जर्जर दीवारों की मरम्मत करवाने, समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पर्याप्त दवाओं का स्टॉक रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सोनोग्राफी, एक्स रे मशीन, सीबी नॉट सहित अन्य उपकरणों का अवलोकन भी किया। व्यवस्थाओं की सच्चाई जानने और उनकी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए उन्होंने चिकित्सालय का आंखों देखा हाल जाना।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपस्थित मरीजों से वार्ता कर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं एवं डॉक्टर के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ-साथ उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनको दी जाने वाली सुविधा का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में काम कर रहे कार्मिकों से उनके कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने भर्ती मरीजों को भी प्रावधान के अनुरूप सभी सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं से मरीजों को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now