कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को मिली गति; सवाई माधोपुर में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
बौंली, बामनवासl श्रद्धा ओम त्रिवेदीl कांग्रेस पार्टी के महत्वाकांक्षी संगठन सृजन अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज सवाई माधोपुर में एक उच्च-स्तरीय और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया मीटिंग में जिला अध्यक्ष चयन को लेकर मंथन हुआ।
बैठक में AICC ऑब्जर्वर राजेश कचछप, PCC ऑब्जर्वर ममता भूपेश, और PCC सह-प्रभारी प्रद्युम्न सिंह राठौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, स्थानीय नेतृत्व में बामनवास विधायक इंदिरा मीणा , विधायक रामकेश मीणा, और पूर्व विधायक अशोक बैरवा ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी अमन खान ने बताया कि ऑब्जर्वरों ने कार्यकर्ताओं को बूथ समितियों के गठन और उन्हें क्रियाशील बनाने की प्रक्रिया को गति देने का निर्देश दिया, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके।
AICC और PCC के नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना, और उन्हें एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन सृजन अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
पीसीसी ऑब्जर्वर ममता भूपेश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यह अभियान कांग्रेस को प्रत्येक बूथ पर अजेय बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।”
आईसीसी ऑब्जर्वर राजेश कचछप ने कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना करते हुए कहा कि, “सवाई माधोपुर में संगठन सृजन का कार्य सराहनीय गति से चल रहा है। हमें इस गति को बनाए रखना है और यह सुनिश्चित करना है कि पार्टी का संदेश हर घर तक पहुँचे।”
विधायक इंदिरा मीणा ने सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि सवाई माधोपुर इकाई पार्टी के निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेगी।

1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।