डॉ. पूनम शर्मा को पीएचडी उपाधि प्रदान की


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। गंगापुर सिटी के चूली गेट निवासी श्री दिनेश चंद कडौल्या जी की पुत्रवधू डॉ. पूनम शर्मा को पीएचडी उपाधि प्रदान की गई है। डॉ. पूनम को यह उपाधि वाणिज्य क्षेत्र में “पूर्णिमा यूनिवर्सिटी ने ‘पोस्ट कोविड-19 अध्ययन: राजस्थान में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रीय बैंकों में राजस्व सृजन और ग्राहक संतुष्टि पर डिजिटलाइजेशन के प्रभाव का विश्लेषण’ विषय पर शोध के लिए प्रदान की है। यह शोधकार्य डॉ. कपिल खट्टर के निर्देशन में संपन्न हुआ है।
इसके साथ ही डॉ. पूनम के द्वारा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में शिक्षा के लिए एक पुस्तक “इंडियन इकोनॉमिक्स” का भी प्रकाशन किया है, जिसके माध्यम से छात्रों को भारत की अर्थव्यवस्था को सीखने का मौका मिलेगा।

Vishwkarma Electric

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now