अवैध बजरी परिवहन पर नकेल – डीएसपी आकांशा चौधरी ने दिए सख्त के आदेश
उनियारा में ‘एक्शन मोड’ में पुलिस: अवैध खनन पर डीएसपी आकांक्षा चौधरी सख्त
उनियारा। उनियारा उपखण्ड क्षेत्र में अवैध बजरी और पत्थर खनन को लेकर पुलिस प्रशासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। क्षेत्र में लम्बे समय से चल रहे अवैध परिवहन और खनन पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी अब पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में नजर आ रही हैं।डीएसपी आकांक्षा चौधरी ने वृत क्षेत्र के सभी थानाधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किए हैं कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी सामंजस्य के साथ काम करें और अवैध गतिविधियों में लिप्त वाहनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं।
उपखण्ड में बड़ी कार्यवाही की तैयारी, माफिया भूमिगत
पुलिस उपाधीक्षक द्वारा दी गई सख्त हिदायतों के बाद से ही क्षेत्र के बजरी और पत्थर माफियाओं में खलबली मच गई है। पुलिस अब अवैध परिवहन साधनों के पहिये थामने के लिए बड़ी कार्यवाही की तैयारी में है। डीएसपी ने साफ किया है कि इस सख्ती का मुख्य उद्देश्य न केवल अपराध को रोकना है, बल्कि प्रकृति का संरक्षण करना भी है। माना जा रहा है कि पुलिस की इस सक्रियता से अवैध खनन कारोबार पर गहरा असर पड़ेगा।
प्रकृति संरक्षण और आमजन की सुरक्षा ही प्राथमिकता : डीएसपी आकांक्षा चौधरी
इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल माफियाओं को पकड़ना नहीं बल्कि पर्यावरण को बचाना है। पुलिस उपाधीक्षक आकांशा चौधरी ने बताया कि अवैध खनन से प्रकृति को अपूरणीय क्षति हो रही है। इसके अलावा, अवैध परिवहन में लगे तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। जिससे आम जन का जीवन ख़तरे में पड़ता है। इन वाहनों के पहिये थमने से एक तरफ प्रकृति का संरक्षण होगा, वहीं दुसरी तरफ सड़कें भी सुरक्षित होंगी।
उनियारा सर्किल में माफियाओं मची खलबली – बदले रास्ते
पुलिस प्रशासन की इस सख्त रणनीति की बनक लगते ही खनन माफिया की नींद उड़ गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की शक्ति को देखते हुए कई माफियाओं ने अपने वाहन खड़े कर दिए और वह भूमिगत हो गए। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की तैयारी ने अवैध कारोबारियों के बीच खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में कई बड़ी धर पकड़ देखने को मिल सकती है।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.