हर टीम को मिला 1 करोड़ पॉइंट्स का वॉलेट, योगेश जांगिड 50 लाख पॉइंट्स में बिके, सरीन सुपरकिंग्स ने लगाया सबसे बड़ा दांव
भीलवाड़ा। मैदान पर चौके-छक्कों का रोमांच शुरू होने से पहले ही ईपीएल प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन ने क्रिकेट का तापमान बढ़ा दिया। इंजीनियर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित ऑक्शन में 6 टीमों के मालिकों ने पसंदीदा खिलाड़ियों पर जमकर दांव लगाया।
ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली योगेश जांगिड पर लगी। उन्हें सरीन सुपरकिंग्स ने 50 लाख पॉइंट्स में अपनी टीम में शामिल किया। खिलाड़ियों की बोली को लेकर टीम मालिकों के बीच जमकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
हर टीम को मिला 1 करोड़ पॉइंट्स का वॉलेट
इंजीनियर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अनूप कुमार सोमानी ने बताया कि मैदान पर उतरने से पहले ही ईपीएल प्रीमियर लीग का रोमांच खिलाड़ियों के ऑक्शन में नजर आया।
ऑक्शन के दौरान प्रत्येक टीम को 1 करोड़ पॉइंट्स का वॉलेट बैलेंस दिया गया था। इसी बजट के आधार पर टीम मालिकों ने खिलाड़ियों पर बोली लगाई और अपनी-अपनी टीमों को मजबूत करने का प्रयास किया।
सबसे बड़ी बोली लगाकर योगेश जांगिड को टीम में शामिल करने वाली सरीन सुपरकिंग्स ने ऑक्शन में खास सुर्खियां बटोरीं।
6 टीमें मैदान में उतरेंगी
ईपीएल प्रीमियर लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें व्यास टाइटंस के ओनर प्रदीप व्यास, सरीन सुपरकिंग्स के ओनर मोहित सरीन, एपी स्ट्राईकर के ओनर अमित दीवेदी व प्रवीण पारख, एवीएस चैलेंजर्स के ओनर सुरेश सुवालका व विशाल, शुभम नाइटराइडर्स के ओनर अभिषेक बाहेती तथा मैकनो वॉरियर के ओनर ईशान मेहता व जय मेघनानी हैं।
ऑक्शन के दौरान टीम मालिकों ने उपलब्ध बजट के अनुसार खिलाड़ियों का चयन किया। बोली प्रक्रिया के दौरान टीमों के बीच खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने को लेकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
9 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबलों का रोमांच
अनूप कुमार सोमानी ने बताया कि ईपीएल प्रीमियर लीग का शुभारंभ 9 अक्टूबर 2026 से होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम मालिकों में भी खासा उत्साह है। सभी टीमें मैदान पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
ऑक्शन में सोसाइटी कमेटी के सदस्य रहे मौजूद
मेगा ऑक्शन के दौरान सोसाइटी कमेटी के सदस्य पीयूष जैन, आबिद हुसैन, अक्षय टोंग्या, चंद्रदीप सिंह, विनोद वाली, राजेश जैन एवं कमलेश्वर अँछरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
खिलाड़ियों के ऑक्शन के साथ ही ईपीएल प्रीमियर लीग को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्सुकता बढ़ गई है। अब 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।