हर किसी व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए तभी हरियाली होयेगी-चन्द्र शेखर जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर जनपद नैनीताल के ओखलकांडा क्षेत्र में हरेला पर्व मौके पर बृक्षारोपण कार्यक्रम भूमि संरक्षण वन प्रभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर
सामाजिक, गौ माता व दग्यद्यो ऐडी देवता समूह के सदस्य, वन दरोगा चन्द्र शेखर जोशी, ने कहा हर किसी व्यक्ति को एक बृक्ष लगाना चाहिए ।
तभी हरियाली का महत्व है उन्होंने कहा बृक्ष, पौधे जो भी लगाये जाते हैं उनका समय समय पर निरीक्षण किया जाना चाहिए जिससे पता चले कि वह आगे बढ़ रहे हैं।
इधर ओखलकाण्डा रेन्ज के वन पंचायत पुटगाव एवं जैवविविधता के तहत वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमे जायका योजना मे गठित समूहों के सदस्य, वन अधिकारी व परिवार के सदस्यो समेत ग्रामीणो के द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती शुशिला कुलोरा व सरपंच मुन्नी देवी द्वारा वृक्षारोपण के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी।
तथा वन पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों मे बाज, बुरास व तेजपात के 100 पौधो का रोपण किया गया।
इस अवसर पर वन रक्षक अनिल कुमार ,ग्राम प्रधान रविशंकर व जायका योजना से एफ एल सी अनिल फुलारा व नवल किशोर कोठारी ने प्रतिभाग किया । सभी महिला सदस्यो द्वारा पारंपरिक पिछौडा पहन पर्यावरण व पौधों की रक्षा करने व जंगल को समृद्ध करने के लिए जागरूकता गान किया गया। तथा अखरोट एफ एल सी द्वारा अखरोट पौधो के रखरखाव बिषय पर बताया बैठक का संचालन अनिल फुलारा ने किया ।इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं के साथ साथ पुरुषों ने भी भाग लिया। इन सभी का वन दरोगा श्री जोशी के द्वारा धन्यवाद अदा किया गया।

District Correspondent (Print & Electronic Media), Nainital, Uttarakhand