गंगापुर सिटी में बीच बाजार दिनदहाड़े फायरिंग;  दो घायल; पुरानी रंजिश की आशंका


पुलिस की विशेष टीम गठित, जांच में जुटी पुलिस

गंगापुर सिटी में पुरानी सब्जी मंडी के पास अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लोगों को घायल कर दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। शहर की पुरानी फल-सब्जी मंडी क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब चार बजे फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खंडेलवाल फर्नीचर के पास स्थित काळू गुर्जर पहलवान के कार्यालय के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायर की गई गोली सीधे काठु गुर्जर के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद खरीदारी करने आए जितेश शर्मा के हाथ में भी चोट लगने की सूचना है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस को काळू गुर्जर के पुराने विवाद की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर इस कोण से भी जांच की जा रही है। एएसपी के अनुसार फायरिंग करने वाला व्यक्ति अज्ञात है, जिसकी पहचान की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि फायरिंग करने वाले का सुराग मिल सके।

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। एसपी राकेश राजौरा ने बताया कि फायरिंग में शामिल हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि व्यस्त इलाके में इस तरह की फायरिंग की घटना चिंता का विषय है। शहर में पिछले समय से लगातार अपराध की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है, जिसके चलते लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी है और जांच जारी है।

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now