मानक ब्यूरो की मानक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन


उपभोक्ता मानक चिन्ह देखकर वस्तु खरीदे

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। सवाई माधोपुर (ग्रामीण) उपभोक्ता संस्थान द्वारा गंगापुर सिटी पंचायत समिति के गांव छावा में भारतीय मानक ब्यूरो की मानक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मानक चौपाल कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सवाई माधोपुर (ग्रामीण) उपभोक्ता संस्थान के अध्यक्ष एवं कंज्यूमर्स कनफेडरेशन आफ इंडिया सीसीआई के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश कुमार वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को मानकीकृत वस्तुओं को खरीदारी करनी चाहिए, भारतीय मानक ब्यूरो ने अब तक 23000 से अधिक मानक को का निर्माण किया है, स्वर्ण आभूषण हॉलमार्क ही खरीदने चाहिए, आई एस आई मार्क लगी हुई वस्तु में अगर किसी प्रकार की कमी है यानी गुणवत्ताहीन है तो उसकी शिकायत भारतीय मानक ब्यूरो को की जा सकती है, सभी उपभोक्ता बी आई एस केयर एप मोबाइल में डाउनलोड करके गुणवत्ताहीन वस्तु की शिकायत भारतीय मानक ब्यूरो को कर सकते हैं । मानक चौपाल की अध्यक्षता छावां के सरपंच महेश सिंह जादौन ने करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय बिल अवश्य लेना चाहिए और मानकीकृत खरीदते समय भारतीय मानक ब्यूरो का चिन्ह आई एस आई मार्क देखकर ही खरीदे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपभोक्ता संगठन सीसीआई के सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं की जागरूकता के अभाव के कारण ही शोषण हो रहा है, मिलावट भ्रामक विज्ञापन और नापतोल के माध्यम से उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है, अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के आदित्यभारद्वाज ने उपभोक्ता कानून और अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को शोषण के विरुद्ध शिकायत करने के लिए आगे आना चाहिए । कार्यक्रम को सचिव हरफूल बेरवा, गुलबदन मीणा, उप सरपंच राजेश सैनी, राजाराम सैनी, बलराम सिंह जादौन, चेतन हरिजन, जितेंद्र बेरवा , केदारलाल शर्मा ,जावर सिंह ने भी संबोधित किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now