गंगापुर सिटी में 10 अक्टूबर को निकलेगी विशाल अग्र चेतना वाहन रैली


नई अनाज मंडी से शाम 4 बजे शुरू होगी रैली, शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रवाल कॉलेज पर होगा समापन

गंगापुर सिटी। अग्रसेन महोत्सव के तहत अग्रवाल युवा संगठन मिर्जापुर एवं शीतला माता परिक्षेत्र के तत्वावधान में 10 अक्टूबर शनिवार को विशाल अग्र चेतना वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली शाम 4 बजे नई अनाज मंडी स्थित हनुमान मंदिर परिसर से रवाना होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जयपुर रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज पहुंचकर संपन्न होगी।

इन मार्गों से होकर गुजरेगी रैली

अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता और संयोजक गौरव गुप्ता ने बताया कि अग्र चेतना वाहन रैली नई अनाज मंडी से रवाना होकर उदेई मोड़, फव्वारा चौक, कचहरी रोड, व्यापार मंडल, देवी स्टोर चौराहा, खारी बाजार, चौपड़ बाजार, ट्रक यूनियन और ईदगाह मोड़ होते हुए अग्रवाल कॉलेज पहुंचेगी।

रैली के समापन के बाद अग्रवाल कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी।

सभापति कृष्ण कुमार गोयल होंगे मुख्य अतिथि

आयोजकों के अनुसार अग्र चेतना रैली के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल एवं जीपीएस स्कूल के निदेशक चेतन अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद विजय गोयल करेंगे।

प्रतिभागियों को निशुल्क शर्ट और महिलाओं को उपहार

रैली में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए जीपीएस स्कूल की ओर से निशुल्क शर्ट वितरित की जाएगी। वहीं महिलाओं के लिए पार्षद विजय गोयल की ओर से आकर्षक उपहार की व्यवस्था की गई है।

11 नव निर्वाचित पार्षद भी होंगे शामिल

आयोजकों ने बताया कि रैली में नगर परिषद सभापति के साथ अग्रवाल समाज के नव निर्वाचित 11 पार्षद भी शामिल होंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और पुरुष रैली में भाग लेंगे।

आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर अग्र चेतना वाहन रैली को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *