बाइक सवार दो अज्ञात युवकों पर चीनू पटवा पर हमले का आरोप, घायल अस्पताल में भर्ती, समाजसेवी राहुल गोयल ने की गिरफ्तारी की मांग
गंगापुर सिटी। शहर में पैदल घर जा रहे स्थानीय निवासी चीनू पटवा पर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 6 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे की बताई गई है। हमले में चीनू पटवा के हाथ में गहरी चोट आई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल पहुंचकर घायल का जाना हाल
घटना की जानकारी मिलने के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं समाजसेवी राहुल गोयल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल चीनू पटवा और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
राहुल गोयल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
राहुल गोयल ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि शहर के बीचों-बीच इस तरह की वारदात होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने गंगापुर सिटी पुलिस प्रशासन से मामले में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रहनी चाहिए।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
राहुल गोयल ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।