गंगापुर सिटी में नारी युवती सम्मेलन संपन्न, नारी शक्ति पर जोर


एबीवीपी के सम्मेलन में छात्राओं के नेतृत्व विकास और सामाजिक चेतना पर चर्चा, वक्ताओं ने नारी को समाज निर्माण की आधारशिला बताया

गंगापुर सिटी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण और समाज निर्माण में नारी की भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से नारी युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, सामाजिक चेतना बढ़ाने और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सनातन संस्कृति की परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस दौरान बालिका काजल जादौन ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत सुर मंगल गायन की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति से सभागार में देशप्रेम का माहौल बना रहा।

छात्राओं में नेतृत्व और सामाजिक चेतना विकसित करना उद्देश्य

एबीवीपी के जिला संयोजक अभिषेक सोनवाल ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना और उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा जिला छात्रा प्रमुख पायल प्रजापत ने प्रस्तुत की। सम्मेलन में छात्राओं को समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

नारी शक्ति को बताया देश और समाज की ताकत

सम्मेलन की मुख्य अतिथि श्रीमती बबीता जी ने कहा कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने छात्राओं से केवल शिक्षा तक सीमित न रहते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि सुमन आर्य ने कहा कि नारी शक्ति देश और समाज की असली ताकत है। उन्होंने छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंजना रावत ने संस्कारित बालिकाओं को राष्ट्र का गर्व और सुसंस्कृत समाज का आधार बताया।

अतिथियों और पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के मंच पर मुख्य अतिथि श्रीमती बबीता जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन आर्य, जिला छात्रा प्रमुख पायल प्रजापत और कार्यक्रम संयोजक राशि उपाध्याय जी मौजूद रहीं।

इसके अलावा एबीवीपी के प्रांत उपाध्यक्ष धर्मवीर मीना, द्वि-विभाग संगठन मंत्री अनिरुद्ध कुलश्रेष्ठ, राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी के प्राचार्य रामकेश मीना, जिला प्रमुख मनोज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष चेतराम मीना, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर तथा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी, खुशी जगरवाल, गणेश मीना, अंकिता लालावत, तनिष्का सैन, कविता महावर और संजना रैगर सहित कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री राशि उपाध्याय ने किया। अंत में सुश्री खुशी अग्रवाल ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *