आदर्श विद्या मंदिर शास्त्रीनगर में ‘सौर ऊर्जा एवं स्मार्ट क्लास’ का भव्य लोकार्पण


भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक शिक्षा के संगम के साथ भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा विधायक मद से स्वीकृत 21 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित 30 केवी सोलर प्लांट, स्मार्ट बोर्ड और अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया।

ग्रीन एनर्जी से पर्यावरण संरक्षण की पहल विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश सराफ ने बताया कि भीलवाड़ा में यह पहली बार है जब विधायक मद से किसी स्कूल में सोलर प्लांट स्थापित किया गया है। यह संयंत्र न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्रीन एनर्जी उत्पादन से बिजली बिलों में भारी कमी लाएगा, जिससे विद्यालय को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

डिजिटल शिक्षा से निखरेगा छात्रों का भविष्य समारोह में स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर लैब का भी लोकार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा विद्यार्थियों को डिजिटल युग की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी। इस अवसर पर प्रांत कार्यवाह डॉ. शंकर लाल माली, विभाग संघचालक चांदमल सोमाणी और विद्या भारती के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले भर के 22 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लेकर इस नवाचार की सराहना की।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now