राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई प्रतियोगिता, पहली बार महिला मंडल की टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। युवाओं में खेल भावना और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच द्वारा आयोजित चार दिवसीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों का भारी उत्साह देखने को मिला।
अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओम नराणीवाल और सचिव राजेंद्र कचोलिया रहे। मंच के अध्यक्ष मनीष बजाज और प्रभारी महादेव बाहेती ने अतिथियों का पारंपरिक रूप से उपरणा पहनाकर स्वागत किया।
प्रतियोगिता का स्वरूप खेल समिति के संयोजक अनुराग गगराणी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 13 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है:
-
युवा वर्ग: 8 टीमें
-
मातृ शक्ति (महिला मंडल): 2 टीमें
-
बाल वर्ग (16 वर्ष तक): 3 टीमें
पहले दिन के रोमांचक परिणाम टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण महिला मंडल की टीमों के बीच हुआ मैच रहा, जिसमें स्पिन क्वींस ने जीत दर्ज की। वहीं युवा वर्ग के मुकाबलों में:
-
कोर ब्लास्टर ने राठी रॉयल को 2 विकेट से हराया।
-
सनसिटी नाइटराइडर्स ने मोहता सुपर किंग्स को महज 1 रन से मात दी।
-
हैप्पी लाइफ टाइटन ने रॉयल टाइटंस को 2 विकेट से पराजित किया।
-
सनग्रेस मफतलाल स्ट्राइकर्स ने बाहेती वॉरियर्स को 65 रनों से हराया, जिसमें प्रियांशु हूरकट ने 72 रनों की धुआंधार पारी खेली।
भाईचारे का संदेश आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य समाज के युवाओं में अनुशासन, खेल भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। समापन समारोह में विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।