प्रांत कार्यकारणी सदस्य व भाग संयोजक अभिषेक सोनवाल के नेतृत्व किया गया
गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा का गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया।हर्षित ननोमा जी के गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ ओर विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद के नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान स्टेशन परिसर गूंज उठा।
प्रांत कार्यकारणी सदस्य व भाग संयोजक अभिषेक सोनवाल ने बताया कि नगर सहमंत्री गौरव शाक्य एवं रोहित मीना ने राष्ट्रीय मंत्री ननोमा जी का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत – अभिनंदन किया। अभिषेक सोनवाल ने हर्षित ननोमा को राष्ट्रीय मंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर शुभकामना प्रेषित करते हुए इसे पूरे मेवाड़ और राजस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। रोहित मीना ने कहा कि ननोमा के मार्गदर्शन में संगठन और मजबूती से आगे बढ़ेगा।
अपने संबोधन में, राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। नगर सहमंत्री गौरव शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गंगापुर सिटी का प्रत्येक कार्यकर्ता में आपके आगमन से नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है और राष्ट्रीय मंत्री ननोमा जी ने भी संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
इस अवसर पर एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री हेमंत शर्मा, अभय शाक्य, महेश सोनवाल , आर्यन मीना, रोहित जागिड़, अभिषेक मीना, रामकेश मीना, कुनाल सोनवाल, हर्षित कुमार,और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे, सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित की।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।