भगवान अरहनाथ का तप कल्याणक मनाया


सवाई माधोपुर 30 नवम्बर। सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में रविवार को जैन धर्म के 18वें तीर्थंकर भगवान अरहनाथ का तप कल्याणक महोत्सव श्रद्धा-भक्ति पूर्वक मनाया गया।
इस मौके पर चमत्कारजी के संत भवन में विराजित गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी ने लोगो को धर्म का रसपान कराया और भगवान अरहनाथ के तप, त्याग, साधना और कल्याणकारी जीवन चरित्र को आत्मसात कर आत्म कल्याण करने करने पर जोर दिया।
प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत आवासन मंडल स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंदिर प्रबंध समिति मंत्री विनोद जैन पल्लीवाल व कोषाध्यक्ष अरुण बाकलीवाल के संयोजन एवं माया जैन श्रीमाल के मंत्रोचार के बीच जिनेंद्र भक्तों ने अशुभ कर्मों की निर्जरा, शुभ कर्मों का आस्रव व परिणामो में निर्मलता की भावना प्रकट करते हुए रजत कलशो से कतारबद्ध जिनाभिषेक किया। वहीं अनिल पल्लीवाल, मनीष जैन व राहुल पल्लीवाल ने जगत कल्याण की कामनार्थ प्रभु चरणो में शांतिधारा प्रवाहित की और दीपाली जैन, संजू जैन, शैला पल्लीवाल व डॉ.रश्मि जैन ने चंवर ढुलाए।
इसके बाद समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाड़ली प्रसाद बाकलीवाल के संयोजन एंव अर्चना जैन, प्रीति जैन, ममता पल्लीवाल व कंचन सोनी द्वारा प्रस्तुत भजनों के बीच अष्ट द्रव्यों से भगवान अरहनाथ की भक्ति पूर्वक पूजन कर तप कल्याणक का अर्घ्य समर्पित किया और समता धारण करने का संदेश दिया।
इसी क्रम में दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में सेवामंडल के तत्वावधान में अपराजित, अनादिनिधन 84 लाख मंत्रो के जनक णमोकार महामंत्र व आचार्य मानतुंग रचित भक्तामर स्त्रोत का पाठ कर 48 दीपको से दीपर्चना की और जिनेंद्र देव का गुणगान किया। इस दौरान धर्मनिष्ट महिला, पुरुष मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now