सुरोंठ, करौली। करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड के पुत्र के विवाह में सम्मिलित हुए
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का करौली बॉर्डर पर भव्य स्वागत किया। मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर ने बताया की पंचायत समिति कांग्रेस कार्यकर्ता सदस्य श्री बृजेश भारद्वाज एवम अग्रवाल प्रकोष्ठ संगठन युवा उपाध्यक्ष गौरव सिंघल ने करौली बॉर्डर पर ए.आई.सी. सी. महासचिव उपमुख्यमंत्री माननीय श्री सचिन पायलट जी का माला एवम साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत सम्मान किया। विधायक लाखन सिंह कटकड के सुपुत्र के विवाह में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्री टीकाराम जूली, पीसीसी महासचिव देशराज मीणा सहित कई मंत्री एवं दिग्गज नेता ने सम्मिलित होकर बर बधू को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव एवम विधायक अनिता जाटव , पूर्व पार्षद नरेश गुर्जर, पूर्व चैयरमैन भगवान सहाय शर्मा पंचायत समिति सदस्य बृजेश भारद्वाज, नव्य युवक युवा उपाध्यक्ष, गौरव सिंघल अग्रवाल ( गणेश) सूरोठ, कल्ला खान,समय सिंह फौजी बहादुर सिंह तंवर तिघरिया, राजेंद्र मावई, जनक सिंह जी आदि समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित रहे।
Suroth, Karauli, Rajasthan