निमोदा और खेड़ला में लगा स्वास्थ्य शिविर


रक्तदाता समाजसेवी कल्लू प्रजापति निमोदा ने कहा इन्सान होना बड़ी बात नहीं इन्सानियत होना बड़ी बात है जी

निमोदा, सवाई माधोपुर। पंकज शर्मा। सोशल प्रोटक्शन ऑफिसर वेदप्रकाश बैरवा ने बताया कि सपोटरा ब्लॉक में हर रोज चार मोबाइल मेडिकल युनिट चलती है जो सपोटरा ब्लॉक के 88 गांव कवर करती ये गाड़ी हर गांव में महिने में दो बार चलती है उच्च स्तर से निगरानी कर रहे प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर पुनित भारद्वाज निमोदा और खेड़ला गाँव में द हंस फाउंडेशन की टीम द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कुल 94 मरीजों की जाँच और उपचार किया गया।

टीम के डॉक्टर अमित बाजिया और अमित शर्मा फार्मासिस्ट लैब टेक्नीशियन नितेश पटेल पायलेट नरेश चौधरी स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की सामान्य जाँच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, त्वचा रोग, सर्दी-जुकाम, दर्द आदि की समस्याओं की जांच की और आवश्यक दवाइयाँ भी वितरित कीं। गाँव के लोगों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा अपने ही क्षेत्र में मिल जाती है, जिससे उन्हें दूर अस्पतालों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। दा हंस फाउंडेशन की टीम ने आगे भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सुलभ हो सकें।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now