अग्रवाल कन्या महाविद्यालय गंगापुर सिटी
चिंतन एवं मंथन का सार
पर्यावरण संरक्षण के लिए पारंपरिक ज्ञान के साथ मानव जीवन मूल्य हो स्थापित
गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की अनिवार्यता को आधार रखकर अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में आयोजित की जा रही है दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन हुआ । आयोजन अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ बीएस गुर्जर ने बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह पर मां शारदे को नमन करते हुए मुख्य अतिथि राममूर्ति मीणा सहायक क्षेत्रीय निदेशक जयपुर इग्नू नई दिल्ली ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल आधुनिक तकनीकी ही नहीं बल्कि पुरातन ज्ञान भी उतना ही महत्वपूर्ण है जिसने सदियों तक हमारी धरती और उसके संसाधनों को सुरक्षित रखा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सर्वप्रथम स्वयं से ही प्रयास करना चाहिए। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ शालिनी यादव विभागध्यक्ष सीआईएम टी जयपुरने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें पारंपरिक तकनीक की और जाना वर्तमान युग के लिएश्रेष्ठ होगा। ईश्वर के द्वारा प्रदत्त सुंदर सृष्टि की रचना को हमें सहेजना होगा। यदि हमें मानव जन्म मिला है तो प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। विशिष्ट अतिथि डॉ माला अग्रवाल एसोसिएट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय चिमनपुरा ने कहा कि विकास ऐसा हो जो विनाश ना हो। सतत विकास से तात्पर्य इसमें संसाधनों का उपयोग खुद के लिए करना होगा और आने वाली पीढ़ी के लिए बचा कर रखना होगा।
विशिष्ट अतिथि डॉ अंजना गोयल राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना है तो हमें वेदों की ओर लौटना ही होगा तथा इसमें निहित विचारों को समझकर इन्हें दैनिक उपयोग जीवन में लाना ही होगा
विशिष्ट अतिथि डॉ चरण सिंह प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय टोडाभीम ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक ज्ञान का उपयोग करते हुए प्रकृति के साथ सम्मान पूर्वक जीना है तथा प्रकृति से प्राप्त संसाधनों का पुनर्चक्रण करना होगा। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रामकेश मीणा प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर ने बताया कि हर क्षेत्र में विकास होना अति आवश्यक है परंतु उसका नकारात्मक प्रभाव कम से कम होना चाहिए। विज्ञान और साहित्य दोनों से हमारा जीवन चलता है, जो पर्यावरण दूषित हो रहा है वह मन से दूषित हो रहा है यदि हम हमारे मन को दूषित होने से बचाएं तो पर्यावरण भी दूषित होने से बचेगा।
अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता ने कहा की अग्रवाल कन्या महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार में सभी क्षेत्रों से महाविद्यालय की धरा पर जो प्रमुख शिक्षाविदों का आगमन हुआ उन शिक्षाविदों के पर्यावरण को लेकर चिंतन एवं मंथन से यहां की छात्राओं को प्रकृति के साथ जुड़ने का मौका मिला और इसे आज के लिए और कल के लिए सवारने का अवसर प्राप्त हुआ।
महाविद्यालय सचिव बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि ज्ञान में तीन आवश्यक तत्व अध्ययन, निरीक्षण और विश्लेषण का होना अति आवश्यक है तभी जाकर हम किसी भी क्षेत्र का विकास कर पाएंगे। इससे पूर्व राष्ट्रीय संगोष्ठी के द्वितीय दिवस में आयोजित दो तकनीकी सत्रों में विभिन्न शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों द्वारा पीपीटी एवं पेपर प्रस्तुतीकरण द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण तथा इसके संरक्षण में अपने विचारों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
इन तकनीकी सत्रों में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ विजय सिंह राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर ,डॉ यशपाल जी ,डॉ नाथू लाल सिंह लॉ कॉलेज जयपुर ,डॉ मुकेश कुमार यादव, डॉ धर्मवीर मीणा राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी ,डा पीडी सिंह लॉ कॉलेज जयपुर उपस्थित रहे ।आयोजन सचिव डॉ प्रवीण जी ने दो दिवसीय संगोष्ठी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।आयोजन अध्यक्ष एवं प्राचार्य अग्रवाल कन्या महाविद्यालय डॉ बीएस गुर्जर ने इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में आगंतुक सभी शिक्षाविदों, शोधार्थियों , अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में इस तरह की आठवीं राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है अग्रवाल शिक्षण संस्थान का उद्देश्य जहां की छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है इस हेतु यह राष्ट्रीय संगोष्ठी सभी छात्राओं के लिए अपने करियर को संवारने के लिए अत्यधिक कारगर साबित होगी। राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह के अवसर पर अग्रवाल शिक्षण संस्थान महामंत्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट, कोषाध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता बी एड सचिव मदन मोहन गुप्ता , सदस्य दीनदयाल गुप्ता बी ओ बी, भगवान सहाय गुप्ता, अनीता खुटामार, मदन मोहन गुप्ता,राजकुमार गोयंका, मुरारी लाल गुप्ता, शम्भु दयाल अग्रवाल, हरिओम भगत ,दिनेश चंद्र गुप्ता ,विजय कुमार मित्तल मुकेश कुमार गुप्ता राष्ट्रीय सेमिनार संयोजक प्रोफेसर संतोष मंगल बी एड प्राचार्य डॉ दरवेश गर्ग एवं समस्त संस्थान पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य गण स्टाफ सदस्य उपस्थितथे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।