हेमेंद्र सिंह काछोला बने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता


राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी, संगठन विस्तार और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प।

भीलवाड़ा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठनात्मक विस्तार के तहत हेमेंद्र सिंह काछोला को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शीला सुखदेव सिंह गोगामेडी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार द्वारा की गई।

राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर हेमेंद्र सिंह काछोला ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हेमेंद्र सिंह काछोला का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा।

इस अवसर पर महिपाल सिंह केलवाद, मयूरराज सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह गुलगांव, अवतार सिंह कोयल, दशरथ सिंह बिलिया, राजेंद्र सिंह गुजरवाड़ा, चंद्रभान सिंह भरणीकला, महेंद्र सिंह बड़ली, धनराज सिंह अमरर्तिया, महेंद्र सिंह खेरूणा, नारायण सिंह बिलाखी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *