भीलवाड़ा में जिंक पार्क के लिए हिन्दुस्तान जिंक और ग्रुप निर्मल के बीच ऐतिहासिक समझौता


कांखला में लगेगा जिंक वायर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट; बुनियादी ढांचे को जंग से बचाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की बड़ी पहल

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। विश्व की दिग्गज जिंक और सिल्वर उत्पादक कंपनी, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने भीलवाड़ा के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने ग्रुप निर्मल के साथ एक एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत भीलवाड़ा के कांखला में स्थापित होने वाले जिंक इंडस्ट्रियल पार्क में जिंक वायर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया जाएगा।

बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती इस साझेदारी के माध्यम से ग्रुप निर्मल, हिन्दुस्तान जिंक के स्पेशल हाई ग्रेड जिंक का उपयोग कर जिंक वायर्स का निर्माण करेगा। इन वायर्स का मुख्य उपयोग पुलों, रेलवे, ट्रांसमिशन टावरों और बंदरगाहों जैसे स्टील के ढांचों को जंग से बचाने (थर्मल स्प्रे कोटिंग) के लिए किया जाएगा। इससे न केवल बुनियादी ढांचे की उम्र बढ़ेगी, बल्कि रखरखाव का खर्च भी कम होगा।

राइजिंग राजस्थान समिट का असर गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दिसंबर 2024 में ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के दौरान इस जिंक पार्क की घोषणा की थी। इसे रीको (RIICO) के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।

रोजगार और आर्थिक विकास हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि यह जिंक पार्क भारत में जिंक आधारित उद्योगों के लिए एक वैश्विक प्रतिस्पर्धी इकोसिस्टम बनाएगा। इससे राजस्थान में औद्योगिक एकीकरण गहरा होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे। यह प्रोजेक्ट गैल्वनाइजिंग, डाई-कास्टिंग और बैटरी सामग्री जैसे क्षेत्रों में भी निवेश आकर्षित करेगा।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now