डीग| रविवार को पुलिस लाईन के पास बने पीले पोखरा के चारो तरफ खाली पड़ी जमीन पर हरियालों राजस्थान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम उप केन्द्र डीग के होमगार्ड जवानों के द्वारा आयोजित किया गया।
हरियाली तीज के उपलक्ष्य में होमगार्ड कम्पनी कमांडर रामकरण मीणा व डीग कम्पनी प्रभारी मुकेश चौधरी के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों अस्सी ग्रीन सेवल व चालीस करंज,चालीस पापड़ी,पांच बरगद, दस जामुन,दस बेलपत्र,पांच अमरूद,दस पीपल को मिलाकर 200 सौ पौधा लगाए।
इस अवसर पर कम्पनी कमांडर रामकरण मीणा,आरती, द्वारिका प्रसाद,दिलवाग यादव,फूलसिंह सेन, देवेन्द्रसिंह,राजकुमार, विकास कुमार,लोकेंद्र सिंह,हरिगोपाल,कपूर चन्द ,राहुल कुमार,ताराचंद, विवेक,धर्मेंद्रसिंह,रामवीरसिंह, निरोत्तम, मेघश्याम,सोनू,पंकज, महावीर, मनजीत,नेपाल,बहादुर मौजूद थे।
