अवैध कच्ची हथकड शराब की 6 भटिटयॉ तोडकर करीब 5 हजार लीटर वाश की नष्ट


कस्बा में संचालित अवैध कच्ची हथकड शराब की 6 भटिटयॉ तोडकर करीब 5 हजार लीटर वाश की नष्ट

दो आरोपीयों को किया गिरफतार

कुम्हेंर। पुलिस थाना कुम्हेर द्वारा कस्बा में संचालित अवैध कच्ची हथकड शराब की 6 भटिटयॉ तोडकर करीब 5 हजार लीटर वाश किया नष्ट एवं दो आरोपीयों को गिरफतार किया। कुम्हेर थानाधिकारी महेन्द्र सिंह राठी की अगुवाई में कुमार थाना पुलिस ने कस्बा कुम्हेर के छापर मौहल्ला में पंजाबी समुदाय द्वारा अवैध रूप से अवैध देशी हथकड कच्ची शराब निर्माण की संचालित 6 भटिटयों को तोड़कर करीब 5 हजार लीटर वाश को नष्ट किया एवं कस्बा कुम्हेर में अलग अलग स्थानों से दो आरोपि राजाबाबू पुत्र लक्ष्मन सिंह उम्र 22 साल जाति जाटव निवासी बड़ा मौहल्ला , विजेन्द्र पुत्र लालसिंह उम्र 52 साल जाति रायसिख निवासी छापर मौहल्ला कस्बा कुम्हेर को गिफतार कर उनके कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी हथकड कच्ची शराब को जप्त कर आरोपियों के विरूध्द अलग अलग प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है । इस मौके पर एएस आई नौहबत सिंह, एएसआई गोविन्द प्रसाद, एएसआई बनवारी लाल, एएसआई महेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह ,हैड कानि अवधेश कुमार ,सिपाही नवारी लाल ,नाहर सिंह , कुलदीप सिंह, बृजेश कुमार ,सोनेन्द्र सिंह , मनोज कुमार आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now