सवाई माधोपुर में अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार


चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने पीछा कर अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, चालक ने बजरी खाली कर भागने का किया प्रयास।

सवाई माधोपुर। जिले में अवैध खनन एवं बजरी परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (आईपीएस) के निर्देशन तथा थानाधिकारी अजीत कुमार पुनिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस को देखकर बजरी खाली कर भागने का प्रयास

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि चौरु रोड स्थित हस्तगंज की ढाणी के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध बजरी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन का पीछा किया।

इस दौरान चालक ने पुलिस से बचने के लिए सड़क पर बजरी खाली कर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

एमएमडीआर एक्ट के तहत की कार्रवाई

पुलिस ने अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एमएमडीआर एक्ट के तहत जब्त कर लिया। वहीं चालक सुरेश पुत्र राजमल मीणा (31 वर्ष), निवासी ग्राम बड़ेदिया, थाना चौथ का बरवाड़ा, जिला सवाई माधोपुर को बीएनएस एवं एमएमडीआर एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में एएसआई बच्चू सिंह राठौड़ की विशेष भूमिका रही। उनके साथ कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल विनोद भी पुलिस टीम में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *