राजेन्द्र सिंह तोमर बने आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के विधि सलाहकार


दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह तोमर की नियुक्ति से संगठन को मिलेगी कानूनी मजबूती, पत्रकारों ने जताई खुशी।

सवाई माधोपुर। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ की सहमति से संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी राजेन्द्र सिंह तोमर को आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर जिला कार्यकारिणी का विधि सलाहकार मनोनीत किया है।

राजेन्द्र सिंह तोमर की नियुक्ति को संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विधि क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, सामाजिक सरोकारों और कानूनी विशेषज्ञता का लाभ अब संगठन एवं पत्रकारों को मिलेगा।

पत्रकारों ने जताई खुशी

नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन से जुड़े पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राजेन्द्र सिंह तोमर को शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को कानूनी मामलों में नई मजबूती मिलेगी और पत्रकार हितों की प्रभावी पैरवी संभव हो सकेगी।

पत्रकार हितों के लिए रहेंगे समर्पित

नवनियुक्त विधि सलाहकार राजेन्द्र सिंह तोमर ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की गरिमा बनाए रखने तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को सशक्त बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे और संगठन को हरसंभव कानूनी सहयोग प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *