गंगापुर सिटी में विशेष लोक अदालत आयोजित, एनआई एक्ट के मामलों का हुआ निस्तारण


राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित विशेष लोक अदालत में 138 एनआई एक्ट एवं बैंक से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण के लिए दो बेंचों का गठन किया गया।

गंगापुर सिटी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार शनिवार, 18 जुलाई 2026 को गंगापुर सिटी में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए दो विशेष बेंचों का गठन किया गया।

दो बेंचों का किया गया गठन

विशेष लोक अदालत की प्रथम बेंच की अध्यक्षता तालुका अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अखिलेश कल्याण ने की। इस बेंच में अधिवक्ता नीरज खंडेलवाल सदस्य के रूप में शामिल रहे।

वहीं, द्वितीय बेंच की अध्यक्षता अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-1 भारत पूनिया ने की। इस बेंच में अधिवक्ता सत्यवान राजपूत सदस्य रहे।

इन मामलों का हुआ निस्तारण

विशेष लोक अदालत में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के दीवानी दावों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के साथ-साथ गंगापुर सिटी स्थित न्यायालयों में लंबित धारा 138 एनआई एक्ट के मामलों को शामिल कर उनके आपसी समझौते एवं त्वरित निस्तारण का प्रयास किया गया।

विशेष लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान कर न्यायालयों पर बढ़ते भार को कम करना तथा पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना रहा।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *