वजीरपुर में एबीवीपी का सदस्यता अभियान तेज, विद्यालयों में बनाए नए सदस्य


प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी के प्रवास में छात्र-छात्राओं को एबीवीपी के इतिहास, विचारधारा और छात्रहित कार्यों की दी जानकारी।

गंगापुर सिटी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को संगठनात्मक दृष्टि से जिले की वजीरपुर नगर इकाई में विशेष प्रवास आयोजित किया गया। अभियान के दौरान नगर के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को परिषद की सदस्यता दिलाई गई तथा संगठन के उद्देश्य, इतिहास और कार्यों की जानकारी दी गई।

वजीरपुर नगर मंत्री नवीन जाट ने बताया कि विद्यालय सदस्यता लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी का वजीरपुर इकाई में विशेष प्रवास रहा। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ा गया।

छात्रहित में कार्य करने का दिया संदेश

प्रवास के दौरान मनोज सैनी ने छात्र-छात्राओं को एबीवीपी की स्थापना, संगठन की कार्यप्रणाली और छात्र हितों के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष के 365 दिन निस्वार्थ भाव से छात्र हितों के लिए कार्य करने वाला संगठन है।

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक रहने का आह्वान किया तथा संगठन के मूल मंत्र “ज्ञान, शील और एकता” को अपनाने का संदेश दिया।

सदस्यता अभियान रहेगा जारी

नगर इकाई पदाधिकारियों ने बताया कि सदस्यता अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़कर छात्र नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *