सूरौठ। मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिलाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स में चयनित बालिकाओं को सरकार द्वारा फ्री में RSCIT कराने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है । सूरौठ कस्बे में जॉनी कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के संचालक भुकरावली निवासी वीपी सिंह मीना ने निःशुल्क महिला बैच का उद्घघाटन किया जिसके मुख्य अतिथि भुकरावली निवासी काग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज मीना, श्यामसुंदर सैनी पूर्व उपसरपंच एवं उपाध्यक्ष नगरपालिका सूरौठ एवं मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर, टीकाराम शर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित किया । इसके बाद सेंटर के संचालक वीपी मीना ने सभी अतिथियों का मालार्पण करके स्वागत करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया । श्यामसुंदर सैनी ने विद्यार्थियों को RSCIT कंप्यूटर कोर्स के महत्व एवं सरकारी नौकरियों में उपयोगिता बारे में जानकारी दी । साथ ही जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा ने कहा कि कंप्यूटर सभी को दैनिक जीवन भी बहुत काम आता है इसलिए इसका ज्ञान होना जरूरी है । इसी के साथ चयनित विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरण की । कार्यक्रम में स्टॉफ लोकेश मीणा, रिंकेश गुर्जर, सोहिल, बिकेश मीणा, अभिषेक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Suroth, Karauli, Rajasthan