संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय बैठकें सम्पन्न होंगी


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ” अभियान के अंतर्गत गंगापुर सिटी में ब्लॉक स्तरीय आवश्यक बैठकों का आयोजन 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे कांग्रेस कार्यालय, देवी स्टोर चौराहा, गंगापुर सिटी पर शहर ब्लॉक की बैठक आयोजित होगी। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे अंबेडकर भवन, भैरव बस्ती, वजीरपुर में ग्रामीण क्षेत्र (नगर वजीरपुर) की बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को सक्रिय करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में (विधानसभा प्रभारी), (उप नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक), , , सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसीजन उपस्थित रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर एवं देहात) द्वारा समस्त कांग्रेस पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों एवं सभी वार्ड अध्यक्षों से इन बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now