जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी भाटा जंग, फायरिंग की सूचना


आपसी विवाद में दोनों पक्ष से पांच जने घायल, पुलिस ने की मौके पर समझाइश

नदबई। नदबई क्षेत्र के गांव करही में गुरुवार देर शाम आपसी जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच लाठी भाटा जंग हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग की सूचना भी मिल रही। दोनों पक्षों के बीच विवाद में पांच जने चोटिल हो गए। फायरिंग की सूचना पर लखनपुर थाना पुलिस ने मौके पर समझाइश करते हुए घायलों को नदबई चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस सूत्रों की माने तो हरवीर सिंह ने गुरुवार को ग्राम पंचायत करही में आयोजित राजस्व अभियान के तहत गैर खातेदारी जमीन को स्थगित करने के लिए परिवाद दिया। जिस पर शिविर में मौजूद तहसीलदार ने हल्का पटवारी को मौके पर भेजते हुए जांच करने को कहा। पहले जांच पड़ताल दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। जिसके चलते राजस्व टीम को वापस लौटना पड़ा। बाद में देर शाम उसी विवाद के चलते ही जगदीश पुत्र यादराम व हरवीर सिंह के बीच विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्ष के बीच जमकर लाठी बात जंग हो गई। जिसके चलते एक पक्ष से जगदीश सिंह सहित उसकी पत्नी माया व पुत्री रेखा सहित दूसरे पक्ष से गुरुदेव पुत्र मदन सिंह व उदय सिंह चोटिल हो गए। इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने की भी सूचना मिल रही। सूचना पर लखनपुर थाना पुलिस ने मौके पर समझाइश करते हुए घायलों को नदबई चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर, लखनपुर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने फायरिंग की झूठी सूचना होने व मामला दर्ज होने पर कार्रवाई करने के बारे में बताया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now