कोमल पद स्काउट गाइड व रजत किरण कब बुलबुल शिविर सम्पन्न


सवाई माधोपुर 2 नवम्बर। हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय-सवाई माधोपुर के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओलवाड़ा में कोमल पद स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।
डी.ओ.(स्काउट) भरत लाल प्रजापत ने बताया कि 31 अक्टूबर से आयोजित तीन दिवसीय शिविर में राउमावि ओलवाड़ा सहित राउप्रावि निवाड़ी के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। शिविर के दौरान बालक बालिकाओं को स्काउटिंग आंदोलन की सामान्य जानकारी, स्काउटिंग के जीवन उपयोगी प्रतिज्ञा नियम के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही स्काउटिंग का दैनिक जीवन में उपयोग, रस्सियों व लाठियों का सदुपयोग, विभिन्न प्रकार के कौशल निर्माण, रोगी का प्राथमिक उपचार, हाथ का पंजा पर का पंजा घटना में सर की पट्टी बांधकर बहते हुए खून को रोकना, रोगी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए विभिन्न प्रकार के अस्थाई स्ट्रेचर का निर्माण करना, विभिन्न प्रकार के गैजेट्स निर्माण, तंबू लगाना, टोलीवार भोजन बनाना, खोज करने हेतु परंपरागत चिन्हों के साथ-साथ आसपास की सफाई, समाज सेवा, अनुशासन सहित विद्यालय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में स्काउट गाइड की भूमिका आदि विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही 6 से 10 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं को रजत किरण कब बुलबुल पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया गया बालक बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के शिक्षाप्रद खेल खिलाए गए। शिविर में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
पीईईओ एवं प्रधानाचार्य सुनीता बसवाल ने समापन के अवसर पर स्काउट्स गाइड्स को संबोधित करते हुए कहा एक स्काउट गाइड पूर्ण रूप से अनुशासित एवं समय का पाबंद होता है स्काउटिंग के प्रशिक्षण प्राप्त करने से बालक बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है साथ ही समाज में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर मार्गदर्शन का कार्य करते हैं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now