गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। हिंदू सनातन धर्म के सबसे बड़े धार्मिक त्योहार दीपोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के नसिया कॉलोनी स्थित इंटरनेशनल सीनियर सेकंडरी विद्यालय के विजयलक्ष्मी ऑडिटोरियम में विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित समस्त कार्मिकों द्वारा विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ.हेमंत शर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉ.मिथिलेश शर्मा की विशेष उपस्थिति में सामूहिक रूप से धन की देवी लक्ष्मी माता,विद्या की देवी सरस्वती माता एवं कुबेर धन्वंतरि भगवान की पूजा अर्चना की!
उक्त संदर्भ में विद्यालय के मीडिया चेयरपर्सन धनेश शर्मा ने बताया कि सामूहिक रूप से संपूर्ण विद्यालय की शैक्षिक उन्नति,विद्यालय के विद्यार्थियों शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त कार्मिकों के पारिवारिक,सामाजिक जीवन की उन्नति,प्रगति हेतु दीपोत्सव कार्यक्रम में विद्वान आचार्य कमलेश शर्मा के मुखारविंद से मंत्रोच्चारण के साथ विद्या की देवी सरस्वती माता,धन की देवी लक्ष्मी माता एवं धन्वंतरी भगवान कुबेर की सामूहिक पूजा अर्चना की!
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ.शर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉ.शर्मा द्वारा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित कार्मिकों को उपहार देते हुए दीपोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की गई!
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा,एकेडमिक हेड पूनम पराशर, दीक्षा कंवर,भरत शर्मा,पिंकी त्रिलोकानी,शुभम शर्मा,सूर्यकांत चतुर्वेदी,राहुल गुप्ता,दुर्गेश शर्मा,शुभम लक्षकार,ज्योति कंवर,आशा शर्मा,खुशबू वैद्य सहित अनेक शिक्षक – शिक्षिकाओ सहित समस्त कार्मिक उपस्थित रहे!

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।