गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। शिक्षा के बदलते स्वरूप के बीच कुहू इंटरनेशनल स्कूल, गंगापुर सिटी ने एक अभिनव पहल करते हुए पारंपरिक शिक्षण पद्धति और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन समन्वय प्रस्तुत किया है। विद्यालय द्वारा अपनाया गया ऐलन ऑनलाइन इंटीग्रेटेड मॉडल अब विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है।
जहां अधिकांश कोचिंग संस्थान आज भी पारंपरिक व्हाइट बोर्ड तक सीमित हैं, वहीं कुहू स्कूल में अनुभवी शिक्षकों द्वारा सुदृढ़ कक्षा शिक्षण के साथ-साथ देश के प्रतिष्ठित संस्थान ऐलन ऑनलाइन की श्रेष्ठ फैकल्टी के रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर दिखाए और समझाए जा रहे हैं। इस संयोजन ने पढ़ाई को अधिक सरल, प्रभावी और रोचक बना दिया है।
विद्यालय में 75 इंच के अत्याधुनिक इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से जटिल विषयों और थ्री डी कॉन्सेप्ट्स को स्पष्ट रूप से समझाया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ मजबूत हो रही है। साथ ही ऐलन का प्रमाणित स्टडी मटेरियल, ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज और ऐप आधारित डाउट सॉल्विंग जैसी सुविधाएं भी विद्यार्थियों को मिल रही हैं।
कुहू इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें गहराई से समझ विकसित कर उत्कृष्ट परिणामों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ऐलन ऑनलाइन के साथ विद्यालयीय शिक्षण विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक मजबूत आधार प्रदान कर रहा है।
विशेष रूप से यह सभी सुविधाएं विद्यालय की नियमित फीस में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अभिभावकों को अतिरिक्त कोचिंग पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।
यही कारण है कि कुहू इंटरनेशनल स्कूल का यह नया मॉडल विद्यार्थियों की पहली पसंद बनकर उभर रहा है और क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान कर रहा है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।