कुशला भील संगठन मनाएगा कुशलगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस


कुशलगढ़, बांसवाड़ा, अरुण जोशी: आज कुशला भील संगठन कि बैठक उमरावट में संगठन के संस्थापक एडवोकेट महेश कटारा के निवास ऊमरावट गांव के पटेल जगा भाई कटारा कि अध्यक्षता एवं लखजी भगत के आतिथ्य एवं चकना कटारा पूर्व ऊप सरपंच के विशिष्ट आथित्य में संपन्न हुई। बैठक में विश्व आदिवासी दिवस मनाने की बात को लेकर चर्चा की गई जिसमें सर्वसम्मति से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उल्लास, उमंग के साथ कुशलगढ़ स्थित सीनियर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में संगठन के सभा रखी जाएगी एवं कुशलगढ़ नगर में रैली निकालकर उपखंड अधिकारी महोदय कुशलगढ़ को राजा कुशला भील की प्रतिमा कुशलगढ़ नगर में सामंनजनक स्थान पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के सामने सर्किल पर पर लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा
एडवोकेट महेश कटारा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हम आदिवासियों के अधिकारों को जानने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे घोषित किया है जिससे हमारे समाज के लोग एक दिन एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज उठा सके
विपी सिंह कटारा ने कहा कि हम समस्त युवाओं को बुजुर्गों को माता बहनों को विश्व आदिवासी दिवस के दिन एक जुट होकर आदिवासी वेशभूषा में तीर कमान के साथ ढोल बाजे के साथ सभा में भाग लेना है। इस मौके पर लक्ष्मण कटारा, महुल कटारा, दीवान, प्रभु लाल, राकेश,रामचंद्र ,कलहिग ,चकना, गलियां घीरजी, श्रीपाल, ऐतरा, सुरसिंह, मनीष, अनिल, कई संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे संचालन मंत्री लकी खड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अगस्त 2025 को कुशला भील संगठन के द्वारा सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशलगढ़ के मैदान में सुबह 11:30 बजे सभा के बाद रैली के रूप में ज्ञापन दिया जाएगा यह जानकारी मीडिया प्रभारी आशीष भाभोर ने दी


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now