बांसवाडा,, अरुण जोशी। राष्ट्रहित में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने के प्रति जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है। हम स्वदेशी वस्तुओं व सेवाओ का उपयोग करते है तो हम न केवल अपने देश को मजबूत करते है बल्कि हम अपने भविष्य को भी सुरक्षित करते है।इससे आर्थिक विकास सांस्कृतिक संरक्षण व आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा मिलता है।हम सभी साथियों को मिलकर इस दिशा में आमजन विद्यार्थियों अभिभावकों को जागरूक करना होगा।उक्त विचार राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामस बांसवाडा के द्वारा नव पदस्थापित एडीईओ अभिनंदन कार्यक्रम पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गौतमलाल कटारा ने व्यक्त किये।
महासंघ के संभाग संगठन मंत्री गमीरचंद पाटीदार ने समस्त कर्मचारियों व शिक्षको से आह्वान किया कि विद्यालयो के बालको, सर्वे व अभिभावक संपर्क के समय, अपने पडौसी तथा मित्रो को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के महत्व से अवगत करवा कर राष्ट्रहित के कार्य मे अग्रणी रहकर अपना योगदान देवे। महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल पंड्या ने कहा कि स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। यह देश भक्ति की भावना को बढ़ावा देता है। इससे देश के भीतर ही धन का संचालन होता है, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है। साथ ही विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करता है।अतः महासंघ अपने कार्यकर्ताओ व विभिन्न सम्बद्ध संगठनों के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने जनजागरण का कार्य करेगा।अभिनंदन कार्यक्रम में महासंघ के गमीरचंद पाटीदार अनिल पंड्या हेमंत उपाध्याय जितेंद्र पंड्या दीपक खांट पंकज मेहता अमिताभ पाठक मणिलाल शर्मा अखिल जोशी रमेश व्यास यज्ञदत्त जोशी नटवर पंचाल ने माल्यार्पण व उपर्णा ओढ़कर कर अभिनंदन किया ।संचालन महामंत्री रमेश व्यास ने किया।
