अज्ञात युवक का किया अंतिम संस्कार


सवाई माधोपुर 29 अक्टूबर। सेवा परमो धर्म ग्रुप की ओर से मंगलवार को खैरदा मोक्षधाम में एक अज्ञात युवक उम्र लगभग 25 वर्ष के शव का अंतिम संस्कार किया गया। अज्ञात युवक का शव तीन दिन पहले जीआरपी पुलिस को कुशतला रेलवे स्टेशन पर मिला था।
ग्रुप से जुड़े अवधेश शर्मा ने बताया कि शव को मुखाग्नि समाजसेवी रामगोपाल सिंघल ने दी। वहीं समाजसेवी महेश गुप्ता ने अंतिम संस्कार का खर्च वहन किया। सहयोगियों में गिर्राज चौधरी एवं जीआरपी के हैड कांस्टेबल नीरज कुमार मौजूद रहे। ग़ौरतलब है कि चार दिन पहले भी आमली रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसका अंतिम संस्कार भी सेवा परमो धर्म ग्रुप द्वारा किया गया था।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now