वन विभाग की कड़ी मेहनत के बाद पिजरे में कैद किया तेंदुवा
नैनीताल। ललित जोशी। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास आजकल गुलदार व बाघ का आतंक बना हुआ है जिससे आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर भीमताल विधानसभा के धारी ब्लॉक के ग्राम दुदली में एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। इसकी जानकारी भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों को दी।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पिंजरे में कैद तेंदुआ आदमखोर है या कोई दूसरा है। इसकी पुष्टि नहीं है। विधायक राम सिंह ने सभी क्षेत्र वासियों को सावधानी बरतने की अपील की है।

District Correspondent (Print & Electronic Media), Nainital, Uttarakhand